BEL प्रोबेशनरी इंजीनियर एडमिट कार्ड 2025, परीक्षा की तिथि

जिन सभी अभ्यर्थियों ने BEL प्रोबेशनरी इंजीनियर के लिए फॉर्म भरा था, उनका एडमिट कार्ड अब आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। जिन्होंने आवेदन किया है, वे अब BEL की आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

BEL प्रोबेशनरी इंजीनियर परीक्षा तिथि

BEL ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर इस परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। परीक्षा 20 दिसंबर, शनिवार को आयोजित की जाएगी।

एडमिट कार्ड डाउनलोड कैसे करे

नीचे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की पूरी जानकारी दी गई है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:

• सबसे पहले BEL की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन करें।

• इसके बाद “एडमिट कार्ड” लिंक खोजें।

• अपना यूज़र आईडी और पासवर्ड डालकर लॉग इन करें।

• सबमिट करें।

• एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।

एडमिट कार्ड डाऊनलोड करने के लिये डाऊनलोड लिंक पर क्लिक करे।

परीक्षा केंद्र में कब प्रवेश करना होगा

परीक्षा केंद्र में परीक्षा शुरू होने से कितनी देर पहले प्रवेश करना है, यह एडमिट कार्ड में स्पष्ट रूप से लिखा होता है। आमतौर पर परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले परीक्षा केंद्र में प्रवेश करना होता है। इसलिए अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि वे परीक्षा शुरू होने से कम से कम एक घंटे पहले परीक्षा केंद्र पहुँच जाएँ।

परीक्षा शुरू होने के बाद 10 मिनट की छूट दी जाती है। उसके बाद यदि कोई अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र में प्रवेश करना चाहता है, तो उसे परीक्षा देने की अनुमति नहीं दी जाती। इसलिए समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुँचने का प्रयास करें।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए क्या-क्या चाहिए

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित चीज़ों की आवश्यकता होगी:

• यूज़र आईडी: फॉर्म भरते समय प्रत्येक अभ्यर्थी को एक यूनिक यूज़र आईडी दी गई थी। वही यूज़र आईडी आवश्यक होगी।

• पासवर्ड: फॉर्म भरते समय दिया गया पासवर्ड भी अनिवार्य होगा।

परीक्षा के दिन क्या-क्या साथ ले जाना है

परीक्षा के दिन निम्नलिखित चीज़ें अवश्य साथ लेकर जाएँ:

• एडमिट कार्ड

• एक फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड या कोई अन्य पहचान पत्र जिसमें आपकी फोटो हो)

• पेन / पेंसिल

परीक्षा में क्या-क्या ले जाना मना है

• मोबाइल फोन

• स्मार्ट वॉच

• कैलकुलेटर

• किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण

परीक्षा केंद्र में किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं है। इसलिए अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि ऊपर बताए गए प्रतिबंधित सामान साथ न लाएँ।

FAQs

यदि कोई एडमिट कार्ड ले जाना भूल जाए

एडमिट कार्ड दिखाकर ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति दी जाती है। इसलिए यदि कोई अभ्यर्थी एडमिट कार्ड ले जाना भूल जाता है, तो उसे परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Leave a Comment